Kanpur। सीआईएससीई रीजनल तीरंदाजी चैंपियनशिप लखनऊ स्थित लॉ मार्टिनियर कॉलेज में 8 से 9
अगस्त को हुई। इसमें कानपुर तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की।

कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी विजेता खिलाड़ियों ने सीआईएससीई की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक
केरल में आयोजित होगी।
लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में टीम की उपलिब्ध का श्रेय टीम के कोच वैभव गौड़, मौसमी साहू, बबिता यादव, प्रिया सचान, मैनेज गोविंद गुप्ता को भी
जाता है।पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम—अविरल मौर्या, सौरभ सिंह, रितिका सिंह, स्तुति गुप्ता, पार्थवी सिंह, काव्य तिवारी, गौरी भदौरिया, विदुषी शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता।
अथर्व प्रताप सिंह, रत्नम दीक्षित, श्रेयांश सिंह, अभिरुचि दीक्षित, इशिका गुप्ता,रागिनी सिंह चंदेल, शाम्भवी द्विवेदी ने रजत पदक जीता। दिविशा पाण्डेय, विद्युराज
केसरवानी, कनिष्का दुग्गल, श्रेष्ठ वर्मा, तोयषी गोयल, शिवी कश्यप ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

