Friday, January 16, 2026
HomeखेलKanpur : वेदांत सहवाग समेत युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे शहर के...

Kanpur : वेदांत सहवाग समेत युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे शहर के नरेंद्र सिंह

Kanpur। विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 के लिए दिल्ली अंडर-16 क्रिकेट टीम का मुख्य कोच कानपुर के अनुभवी क्रिकेटर नरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 7 से 31 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में किया जाएगा। जिसमें तीन दिवसीय प्रारुप में मुकाबले खेले जाएंगे।

दिल्ली टीम का पहला मैच हरियाणा के खिलाफ होगा। कुल पांच लीग मैच विजयवाड़ा में खेले जाएंगे।
नरेंद्र सिंह ने सर्विसेज की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार योगदान देते हुए 63 मैच खेले हैं, जिनमें 32 रणजी ट्रॉफी और 31 लिस्ट-ए मैच शामिल हैं। वह बीसीसीआई लेवन-ए, आईसीसी लेवल-टू और एनआईएस क्वालीफाइट कोच हैं।

इसके अलावा वह कई वर्षों तक इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं। नरेंद्र सिंह पूर्व में विभिन्न टीमों के हेड कोच रह चुके हैं और कोचिंग क्षेत्र में उनका अनुभव श्रेष्ठ है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की मौजूदा टीम में कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें वीरेंद्र सहवाग का बेटा वेदांत सहवाग भी खेल रहा है। वह ऑफ स्पिनर और मिडल ऑर्डर का बल्लेबाज है, इसको भी नरेंद्र सिंह ने लंबी पारी खेलने के कई टिप्स दिए हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...