Wednesday, March 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : प्रभु को सच्चे मन से याद किया जाए तो अपने...

Kanpur : प्रभु को सच्चे मन से याद किया जाए तो अपने भक्तों की रक्षा करेगे जरूर : मनु महाराज

Kanpur ।स्वर्गीय जगदीश वाजपेई की स्मृति में आजाद नगर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में कथावाचक विद्या वाचस्पति डॉ. मनोज कुमार शुक्ला (मनु महाराज) ने श्री शिव महापुराण कथा में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह प्रसंग सुनाया गया। इससे पूर्व भगवान शिव-माता पार्वती और शिव महापुराण की विधिवत पूजा- अर्चना करने के बाद कथा शुरू हुई। इस दौरान सजीव झांकियां भी सजाई गई।
#kanpur
कथा वाचक मनोज कुमार शुक्ला (मनु महाराज) ने शिव- माता पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि माता पार्वती ने हिमालय राजा के यहां पर जन्म लिया था। पार्वती बचपन से ही भगवान भोलेनाथ को मानती थी। इसीलिए भोलेनाथ से माता पार्वती का विवाह हुआ। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह के पहले से ही तारकासुर राक्षस का तीनों लोक में अत्याचार था और उसका वध भोलेनाथ व माता पार्वती के पुत्र से होना था। इसीलिए भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह पहले से ही होना तय था। यानी यह सब लीला भगवान की थी। इस दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए भी देखा गया।
#kanpur
उन्होंने कहा कि अपनी कथा में  कहा कि भगवान को यदि सच्चे मन से याद किया जाए तो वे अपने भक्तों की रक्षा करने स्वयं आते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अभिषेक बाजपेई, मनीष बाजपेई, गिरीश,सतीश,सात्विक अवस्थी,अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...