Wednesday, March 18, 2026
HomeखेलKanpur : यूपीसीए से पंगा लेना जीडी शर्मा को पड़ा भारी, घर...

Kanpur : यूपीसीए से पंगा लेना जीडी शर्मा को पड़ा भारी, घर की कुर्की के आदेश

आगरा में पूर्व सचिव रहते किया था दस लाख का गबन, बाद में यूपीसीए का नाम और लोगो पर भी किया दावा

Kanpur। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ मोर्चा खोलना आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव जीडी शर्मा को काफी महंगा पड़ता दिखायी पड़ रहा है। यूपीसीए द्वारा करायी गयी एफआईआर में गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे जीडी शर्मा के खिलाफ बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आगरा ने उनके घर की कुर्की के आदेश जारी कर दिये हैं।

गौरतलब है कि आगरा क्रिकेट संघ में सचिव रहे जीडी शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान पिच निर्माण कराने के अलावा कई अन्य सामान व्यय करने हेतु लगभग दस लाख रुपये के फर्जी बिल यूपीसीए में लगाकर पैसे हासिल किये थे। शिकायत होने पर यूपीसीए ने उन्हें हटाकर नई कार्यकारणी को स्थापित करने के साथ ही वर्ष 2018-19 में एफआईआर भी दर्ज करायी।

जिसमें जीडी शर्मा पर धोखाधड़ी करने, फर्जी बिल, पैसा करने के आरोप लगाए गए। इन सबसे बौखलाए जीडी शर्मा ने दो साल पहले अपनी निजी संस्था को रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स में गुपचुप तरीके से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से रजिस्ट्रर्ड कराने के साथ ही उनका लोगो भी कॉपी कर उल्टा यूपीसीए को नोटिस जारी कर दिया। यह प्रकरण भी एफआईआर में बाद में शामिल कराया गया।

जिसके बाद अब जीडी शर्मा भागे-भागे फिर रहे हैं। उनका फोन भी बंद आ रहा है।वहीं यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि जीडी शर्मा ने खिलाफ कई शिकायते मिलने के बाद एफआईआर करायी गयी थी। जिनकी जांच में भी वह दोषी पाए गये हैं। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हो चुका है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...