मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : रंगानाथ की गेंदबाजी से गावस्कर तो अनुज की बल्लेबाजी से सेमडे इलेवन जीता
खेल

Kanpur : रंगानाथ की गेंदबाजी से गावस्कर तो अनुज की बल्लेबाजी से सेमडे इलेवन जीता

Akash Chaudhary
Kanpur । डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्व. धारा रानी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-12 व अंडर-16 में एक-एक मैच हुए। अंडर-12 वर्ग के मुकाबले में गावस्कर इलेवन ने कुंबले इलेवन को 51 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में सेमडे इलेवन ने दिनेश मिश्रा इलेवन को 23 रन से पराजित किया।फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर गावस्कर इलवेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 89 रन बनाए। इसमें ओम सिंह ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में परिचय मिश्रा ने दो को आउट किया। जवाब में कुंबले इलेवन की पूरी टीम 8.2 ओवर में मात्र 38 रन ही बना सकी। प्रतीक ने सर्वाधिक आठ रन बनाए, तो गेंदबाजी में रंगानाथ मिश्रा व कृष्णा गौतम ने तीन-तीन को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच रंगानाथ मिश्रा को चुना गया।

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर दूसरे मैच में सेमडे इलेवन ने 20 ओवर में 136 रन बनाए। इसमें अनुज ने 40 व प्रशांत ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुभव कश्यप ने चार और शिखर सिंह ने दो को आउट किया। जवाब में दिनेश मिश्रा इलेवन की पूरी टीम 17.5 ओवर में 113 रन पर बिखर गई। इसमें मो. सलीम ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अनुज को चुना गया। यह जानकारी टूर्नामेंट के आयोजन सचिव अहसान इमरान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *