Saturday, April 19, 2025
HomeकानपुरKanpur :भीषण गर्मी में परिषदीय स्कूलों में समय परिवर्तन की जिलाध्यक्ष ने...

Kanpur :भीषण गर्मी में परिषदीय स्कूलों में समय परिवर्तन की जिलाध्यक्ष ने मांग

Kanpur।अभी अप्रैल का महीना है।लेकिन ऐसी प्रचंड गर्मी कि एहसास जेठ का हो रहा है। पारा 26.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 05 डिग्री अधिक था। नोएडा,वाराणसी और लखनऊ की रातें कानपर से भी अधिक गर्म रहीं।जिससे स्कूलों में बच्चे बेहाल हो जा रहे हैं। रोजाना कक्षाओं में संख्या घटती जा रही है। 
उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह ने विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग करते हुए सुबह सात से 12 बजे तक पढ़ाई अवधि निर्धारित करने की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह समेत जिले उच्च अधिकारियों से परिषदीय स्कूलों के समय परिवर्तन के लिये पत्र लिखा है।
जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार  सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में वर्तमान समय में विद्यालय प्रातः आठ बजे से दो बजे तक संचालित हो रहे है। जबकि सुबह आठ बजे से ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगती है। मध्य दोपहर में प्रचंड गर्मी भयानक लू में स्कूल से घर आते वक्त बच्चों के बीमार होने की आशंका रहती है।
जिसके कारण स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम दर्ज हो रही है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भयभीत हो रहे हैं। दोपहर होते- होते मौसम अत्यंत प्रतिकूल हो जाता है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।लू के थपेड़ों से नौनिहाल झुलसने लगते है।शिक्षक संघ ने स्कूलों का संचालन का समय प्रातः 7 से 12 बजे तक करने के लिए मांग पत्र दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...