Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : क्रेजी रेंजर्स और पटेल प्रापर्टीज ने की जीत दर्ज

Kanpur : क्रेजी रेंजर्स और पटेल प्रापर्टीज ने की जीत दर्ज

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्पार्क ट्रॉफी फॉर संडे लीग में दो मैच खेले गए। पहले मैच में क्रेजी रेंजर्स ने डैम चाजर्स को नौ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में पटेल प्रापर्टीज ने 16 टू 60 क्रिक्रेट क्लब को सात विकेट से हराया।राष्ट्रीय मैदान पर डैम चाजर्स की पूरी टीम 17.3 ओवर में 65 रन पर सिमट गई।
इसमें विवेक ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मोहिब व चारु सोनकर ने तीन-तीन को आउट किया। जवाब में क्रेजी रेंजर्स ने 7.4 ओवर में एक विकेट पर 66 रन बनाकर मैच जीता। जीत में आयुष ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंकित ने एक को आउट किया। सप्रू मैदान पर दूसरे मैच में 16 टू 60 क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 15.3 ओवर में 72 रन पर सिमट गई।
इसमें फराज अहमद ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास भरतिया ने चार, जिम्मी ने दो को आउट किया। जवाब में पटेल प्रापर्टीज ने 6.2 ओवर में तीन विकेट पर 76 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सौरभ प्रताप ने 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनिल गुप्ता ने तीन को आउट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...