मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : महिला बंदियों के बच्चो को समाज के बीच रहने का हक़
कानपुर

Kanpur : महिला बंदियों के बच्चो को समाज के बीच रहने का हक़

Akash Chaudhary

Kanpur ।सी डब्लू सी सदस्य / महानगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला जेल अधीक्षक बी डी पाण्डेय से उनके कार्यालय में महिला जेल बंदियों के जेल में साथ रह रहे बच्चो को उनके परिवार के लोगो को सुपुर्द करने के लिए मुलाकात की ! दो माह पहले देवेंद्र प्रताप जी ने अधीक्षक जी से ऐसे बच्चो को परिवार में समायोजित करने का प्रस्ताव दिया था जिसके ऊपर अधीक्षक महोदय ने कुछ महिला बंदियों के परिवार वालो को बुला कर उन्हें बच्चो की सुपुर्दगी में लेने का प्रस्ताव रखा और 5 बच्चों के परिवार वाले तैयार हो गए है और केउन बच्चो से मुलाकात कर उनके विचारो को जाना ।

देवेंद्र प्रताप जी ने जेल में रह रहे कुल 9 बच्चो में से अधिकतम बच्चो के परिवार में. समायोजित करने की बात कही और कहा की जितनी जल्दी बच्चे सामाजिक वातावरण में स्थानांतरित होंगे उनके बेहतर भविष्य की उतनी अधिक संभावना रहेगी ! जेल में बंदियों के बच्चो को बेहतर भविष्य बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है ताकि वे समाज में सम्मान से जी सके !देवेन्द्र जी ने ऎसे बच्चो को बेहतर भविष्य देने के इस प्रयास में जेल अधीक्षक के सार्थक सहयोग की सराहना की क्यूंकि लगभग 5 बच्चों को परिवार में भेजने के लिए उनके परिजनों को तैयार किया ताकि न्यायपीठ ऐसे सभी बच्चो को उनकी सुपर्दगी की उनके विधिक कार्यवाही पूर्ण होते ही प्रमुखता से सुपुर्दगी का आदेश पारित करेगी साथ ही उन बच्चो की निःशुल्क शिक्षा शहर के बेहतर स्कूलों में कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिशा निर्देश देगी।

, इन बच्चो को मुख्यमन्त्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहयोग के लिए भी प्रस्तावित किया जायेगा ताकि इन बच्चो को पालने वालो को सहयोग मिल सके ! बी डी पांडेय जी ने निर्देशानुसार सभी बच्चो की पत्रावलियां शीघ्र पूरी करने की बात कही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *