मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur: शहर में मेदांता के कार्डियोथोरेसिक एवं कार्डियोवैस्कुलर सर्जन करेंगे ओपीडी
कानपुर

Kanpur: शहर में मेदांता के कार्डियोथोरेसिक एवं कार्डियोवैस्कुलर सर्जन करेंगे ओपीडी

Abhay Singh

Kanpur : मेदांता, लखनऊ ने कानपुर शहर में अपनी कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) की शुरुआत की है, यह कानपुर में हृदय रोग के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ी शुरुआत है। इस नई ओपीडी से शहरवासियों को हृदयरोग से जुड़े विश्वस्तरीय उपचार का लाभ अब अपने ही शहर में मिल सकेगा, इससे यहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा।

ओपीडी का उद्घाटन प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक एवं कार्डियोवैस्कुलर सर्जन और मेदांता लखनऊ के सीटीवीएस विभाग के प्रमुख, प्रो. (डॉ.) गौरंगा मजूमदार ने किया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य कानपुर के लोगों को बिना किसी लम्बी यात्रा के शहर में ही हृदयरोग के इलाज की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

इस ओपीडी से अब हर उम्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और उपचार आसानी से मिलेंगे। ओपीडी में हर महीने के तीसरे शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नियमित परामर्श सत्र होंगे। यह सत्र एलएलआर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कानपुर कार्डियोलॉजी सेंटर, में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रो. मजूमदार दिल और फेफड़े से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को देखेंगे और इलाज के विकल्पों पर उनको परामर्श देंगे।
मेदांता लखनऊ में सीटीवीएस विभाग नवजात शिशुओं सहित सभी उम्र के लोगों के दिल, फेफड़े और वैस्कुलर बीमारियों का सम्पूर्ण इलाज किया जाता है।

https://parpanch.com/kanpur-malabar-gold-diamonds-expands-its-presence-in-north-india-with-new-showroom/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *