Tuesday, February 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपा के उत्तर,दक्षिण और ग्रामीण जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान

Kanpur : भाजपा के उत्तर,दक्षिण और ग्रामीण जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान

< उत्तर जिले में अनिल दीक्षित को उत्तर तथा पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान को मिली ग्रामीण की जिम्मेदारी
< दक्षिण में शिवराम को दोबारा मिली कमान

कानपुर।आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रविवार को भाजपा जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया गया।क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिले के जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया। जहां उत्तर और ग्रामीण जिले में बदलाव किया गया है, वहीं दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष का चेहरा रिपीट किया गया है।

#kanpur

अनिल दीक्षित को उत्तर तथा पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान को ग्रामीण जिले की कमान सौंपी गई है।जबकि दक्षिण में शिवराम सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है।भाजपा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा से जातीय समीकरण भी साधे हैं।इसमें कानपुर उत्तर जिले में नए अध्यक्ष बनाए गए अनिल दीक्षित पार्टी के पुराने कार्यकर्ता होने के साथ जिले के पदाधिकारी के रूप में कई जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

पिछली बार भी अनिल दीक्षित का नाम ऊपरी क्रम पर चल रहा था लेकिन ऐन मौके पर दीपू पांडेय बाजी मार ले गए थे लेकिन इस बार अनिल दीक्षित उन पर भारी पड़े।वहीं, दक्षिण जिले में रिपीट हुए शिवराम सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत अन्य बड़े नेताओं से निकटता का लाभ मिला है।

#kanpur

 

वहीं, ग्रामीण जिले में जिलाध्यक्ष बनाए गए उपेंद्र पासवान के बारे में अगर बात की जाए, तो घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने इस सीट से जीत हासिल कर भाजपा का पहली बार परचम लहराया था।

जीत के बावजूद अगले विधानसभा चुनाव में वह टिकट की रेस में पीछे छूट गए, जिसको लेकर पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखी गई थी। माना जा रहा है कि उपेंद्र पासवान की ग्रामीण जिले में ताजपोशी कर उस नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...