Wednesday, February 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : थाना बिठूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गिरोह के चार...

Kanpur : थाना बिठूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Kanpur । थाना बिठूर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल, नकदी और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। यह सफलता पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिली है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर के नेतृत्व में 4 फरवरी रात करीब 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर फायर स्टेशन के पास गौशाला रोड से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन कुमार, कृष्णा गौतम, करन कुमार गौतम और मो. अहमद उर्फ बउआ के रूप में हुई है।
सभी आरोपी बैरी खेड़ा, थाना कल्याणपुर क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिन में घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह ने 31 जनवरी 2026 को ग्राम बगदौधी बांगर मंधना में एक मकान में चोरी की थी।पुलिस के अनुसार,करन कुमार पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और जेल से छूटने के बाद दोबारा अपराध में सक्रिय हो गया था। अन्य आरोपियों पर भी पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी कान के टॉप्स, नौ बिछिया,6500 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त ऑटो (यूपी 78 केएन 1403) बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गई हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक सौरभ चतुर्वेदी, सौरभ प्रताप सिंह, रजनीश पाल,अमित कुमार, रामकरन, प्रमोद कुमार पाण्डेय समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...