Thursday, May 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : ख्योरा में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक...

Kanpur : ख्योरा में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

Kanpur । नवाबगंज थाना क्षेत्र के ख्योरा इलाके में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 20 वर्षीय अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने बड़े भाई दीपक के साथ वेल्डिंग का काम करता था।

घटना के समय वह घर पर अकेला था। दोपहर करीब एक बजे जब भाई काम से लौटकर घर पहुंचा, तो कमरे में अभिषेक अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया समेत नवाबगंज थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की बारीकी से जांच कर कई जरूरी सामान और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं।

परिजनों के अनुसार, अभिषेक मेहनती और मिलनसार स्वभाव का था। वह अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में भी हाथ बंटाता था। उसके पिता रामअवतार निषाद लोडर चालक हैं, जबकि मां कुछ समय से गांव में रह रही थीं। घटना के दिन सुबह घर के अन्य सदस्य काम पर चले गए थे।

पड़ोसियों ने दोपहर के समय तेज आवाज सुनने की बात बताई है, जिसके बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है।
एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे इलाके में शोक और मायूसी का माहौल बना हुआ है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!