मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : स्काउट गाइड के संस्थापक की जयंती विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाई
कानपुर

Kanpur : स्काउट गाइड के संस्थापक की जयंती विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाई

Akash Chaudhary

Kanpur ।एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज में स्काउट गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल की जयंती एवं विश्व चिंतन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्या प्रो. सुमन के नेतृत्व में प्रार्थना एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात् प्राचार्या, सभी शिक्षिकाओं एवं रेंजर्स ने दीप प्रज्जवलन एवं लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

 

 

मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त, रेंजर्स (कानपुर मंडल) एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रशिक्षण आयुक्त, रेंजर्स प्रोफेसर प्रीति पांडे उपस्थिति रहीं।
प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने अपने वक्तव्य में स्काउट गाइड के संस्थापक बेडेन पावेल जीके कृतित्व एवं उनके शांति स्थापना के प्रयासों की विस्तृत चर्चा की।

#kanpur

इसके पश्चात प्रोफेसर प्रीति पांडे ने ‘ऑर स्टोरी’ की संकल्पना से रेंजर्स को परिचित कराया साथ ही साथ ही उनमें सहयोग एवं मिलजुल कर काम करने की भावना को बढ़ावा देने की बात की।चीफ प्रॉक्टर ममता अग्रवाल ने रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि, उन्हें टीम बिल्डिंग और नेतृत्व कौशल विकास पर जोर देना चाहिए साथ ही अपने दायित्वों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
रेंजर महिमा ने लॉर्ड बेडेन पावेल के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं शांति गीत प्रस्तुत किया।

#kanpur
मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया कि,कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘लाइव डॉल मेकिंग कंपटीशन’ रहा। जिसमें चार समूहों ने प्रतिभाग किया और उन्होंने प्राकृतिक वस्तुओं, रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं एवं वेस्ट मटेरियल से गुड़िया बनाई। प्रभारी असि.प्रो. ऋचा सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *