Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : अभय के हैट्रिक गोल से आर्मी स्कूल तो सिद्धार्थ के...

Kanpur : अभय के हैट्रिक गोल से आर्मी स्कूल तो सिद्धार्थ के गोल से पूर्णचंद्र फाइनल में किया प्रवेश

Kanpur। बर्रा-2 स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में बुधवार को इंटर स्कूल आमंत्रण 7-ए साइड हॉकी टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल कैंट ने पूर्णचंद्र-बी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तो दूसरे सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए ने डीपीएस कल्याणपुर को मात देकर फाइनल में स्थान पक्का किया।
गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे आर्मी स्कूल कैंट और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। स्कूल परिसर के फुटबॉल मैदान पर पहले सेमीफाइनल मैच में आर्मी स्कूल कैंट की टीम ने पूर्णचंद्र-बी को एकतरफा मैच में 4-0 से पराजित किया। आर्मी स्कूल कैंट की ओर से अभय सिंह ने शानदार हैट्रिक समेत चार गोल दागे। हालांकि, पूर्णचंद्र को गोल करने के कई मौके मिले।
लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए
की टीम ने डीपीएस कल्याणपुर को फुटबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 4-0 से करारी ​शिख्स्त दी।
पूर्णचंद्र के लिए पहले क्वार्टर में पेनाल्टी कार्नर पर ​शिवाश पाल ने गोल किया। दूसरे क्वार्टर में सिद्धार्थ ने गोल किया। वहीं, चौथे क्वार्टर में पहले माधव मालवीय और फिर अंतिम समय पर सिद्धार्थ ने एक-एक गोल कर पूर्णचंद्र को फाइनल में पहुंचाया। फाइनल मैच के बाद विजेता व उपविजेता ट्रॉफी के साथ ही अन्य पुरस्कार ​दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...