Sunday, April 5, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में अलीगढ़ और आजमगढ़ की दमदार जीत

Kanpur : ग्रीनपार्क में अलीगढ़ और आजमगढ़ की दमदार जीत

Kanpur।  आवासीय क्रिकेट छात्रावास सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए रविवार को राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में अलीगढ़ ने कानपुर को 32 रन से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में आजमगढ़ ने वाराणसी को 57 रन से हराया।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। टीम से शौर्य ने 45 रन और शौर्य ने नाबाद 19 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में कानपुर की ओर से दानिश, एएस भदौरिया और दक्षराज ने दो-दो और अनमोल श्रीवास्तव ने एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की पूरी टीम अलीगढ़ की घातक गेंदबाजी के आगे 16.4 ओवर में 82 रन पर सिमट गई।

टीम से गणेश ने सर्वा​धिक 37 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अलीगढ़ से मंजेश यादव ने चार, प्रशांत यादव ने तीन और शौर्य ने एक को आउट किया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में आजमगढ़ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्देश श्रीवास्तव ने नाबाद 27, नैतिक यादव ने 17 और आर्यन ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वाराणसी से राजवीर ने तीन, आकाश और गौरव प्रजापति ने एक-एक विकेट झटका।

जवाब में आजमगढ़ की घातक गेंदबाजी के आगे वाराणसी की पूरी टीम 17.5 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से युवराज द्विवेदी ने 12 व गौरव ने 11 रन जुटाए, तो गेंदबाजी में आजमगढ़ के लिए नैतिक यादव ने तीन, अ​भिषेक यादव और आशुतोष यादव ने दो-दो और सिद्देश ने एक को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...