Saturday, May 23, 2026
HomeखेलKanpur : अम्मर वसीम की घातक गेंदबाजी, रेडविंग्स की आसान जीत

Kanpur : अम्मर वसीम की घातक गेंदबाजी, रेडविंग्स की आसान जीत

Kanpur।  कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में रविवार को खेले गए मुकाबले में रेडविंग्स ने कानपुर किंग्स को नौ विकेट से पराजित किया। गंगा बैराज ​स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर किंग्स की पूरी टीम 17.1 ओवर में 92 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम के लिए संतुल ने 17, अनूप कुमार और भानु ने 15-15 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में गब्बर, अम्मर वसीम और अंकुर तिवारी ने तीन-तीन विकेट और रजत दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रजत दुबे नाबाद 49 रन और शादाब 39 रन की पारियां के दम पर रेडविंग्स ने 5.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। तो गेंदबाजी में गौरीश ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अम्मर वसीम को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...