Tuesday, April 21, 2026
HomeखेलKanpur : महाराणा प्रताप हाउस ने जीता इंट्राम्यूरल क्रिकेट खिताब

Kanpur : महाराणा प्रताप हाउस ने जीता इंट्राम्यूरल क्रिकेट खिताब

Kanpur।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से इंट्राम्यूरल इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को हुई। प्रतियोगिता में विभाग के चार हाउसों के लगभग 146 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव व डॉ. आरपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले सेमीफाइनल मैच में भगत सिंह हाउस ने ​शिवाजी हाउस को छह रन से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में महाराणा प्रताप हाउस ने आजाद हाउस को 52 रन से हराया। फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप हाउस ने भगत सिंह हाउस को 21 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मैन ऑफ द टूर्नामेंट यशवर्घन पाल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यशवर्घन पाल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज निष्कर्ष को चुना गया, समापन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव व डॉ. प्रभाकर पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा, सौरभ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार चौहान, राहुल दीक्षित, अश्वनी मिश्रा और मोहित तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!