Monday, March 23, 2026
HomeखेलKanpur : अभिजीत के शतक से फ्रेंड्स क्लब की जीत

Kanpur : अभिजीत के शतक से फ्रेंड्स क्लब की जीत

Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में फ्रेंड्स क्लब ने प्रिन्स क्लब को सात विकेट से मात दी। दूसरे मैच में सुपीरियर स्प्रिट ने सोनेट क्लब छह विकेट से हराया। तीसरे मैच में गांधीग्राम ने किंग्स क्लब को 84 रन से पराजित किया। चौथे मैच में नेशनल क्लब ने अशोका ज्योति को सात विकेट से मात दी। पांचवे मैच में आईआईटी ने एमयूसी को 12 रन से हराया।

पहले मैच में मैदान सप्रू मैदान पर प्रिन्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाए। सत्यम सिंह (56), आयुष वर्मा (29) ने अहम योगदान दिया। जवाब में फ्रेंड्स क्लब ने 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 182 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अभिजीत ने शानदार 100 रन की पारी खेली, जबकि मो. साद ने 27 रन बनाए। दूसरे मैच में श्यामनगर के पीएसी मैदान पर सोनेट क्लब 133 रन पर सिमट गया।

आनन्द (31) और आर्यन सिंह (28) ने संघर्ष किया। सुपीरियर स्प्रिट ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बनाकर जीत दर्ज की। कुंवर शिवम सिंह (50) और उत्कर्ष मौर्य (34) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। गीता देवी-मंटोरा मैदान पर तीसरे मैच में गांधीग्राम ने 182 रन बनाए, जिसमें समर पटेल (48) का योगदान रहा। जवाब में किंग्स क्लब 98 रन पर ऑल आउट हो गया और गांधीग्राम ने 84 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

राम लखन भट्ट मैदान चौथे मैच में अशोका ज्योति 147 रन पर सिमट गई। नेशनल क्लब ने 30.1 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। जीत में अभिनव सिंह (38) ने अहम भूमिका निभाई। पांचवे मैच में आईआईटी जिमखाना मैदान पर कैम्पस आईआईटी ने 154 रन बनाए, जिसमें अनुराग (50) और सौरभ शर्मा (35) ने योगदान दिया। जवाब में एमयूसी की टीम 142 रन पर ढेर हो गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...