Saturday, April 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : हाईवे पर तमंचा लहराकर दबंगई, हुक्का बार में बवाल; वीडियो...

Kanpur : हाईवे पर तमंचा लहराकर दबंगई, हुक्का बार में बवाल; वीडियो वायरल

Kanpur । सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने बर्रा थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता नगर चौकी इलाके में एक युवक ने हाईवे पर ओवरटेक को लेकर ट्रक चालक को तमंचा दिखाकर धमकाया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में ‘अरमान’ नाम का युवक अपने साथियों के साथ दबंगई करते हुए नजर आ रहा है।

हाईवे पर बनाई रील, ड्राइवर को दी धमकी
जानकारी के मुताबिक, युवक ने हाईवे पर ट्रक चालक से विवाद के दौरान तमंचा लहराया और खुद ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

हुक्का बार में भी किया हंगामा
बताया जा रहा है कि इसी रात आरोपी युवक ने बर्रा के शास्त्री चौक स्थित एक चर्चित हुक्का बार में भी बवाल किया। यहां शराब के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। एक युवक सिर फटने की हालत में थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी सामने आ चुका है नाम
सूत्रों के अनुसार, आरोपी का नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों में सामने आ चुका है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद घायल युवक द्वारा तमंचे के साथ वीडियो वायरल किए जाने पर पुलिस सक्रिय हुई। घायलों का इलाज कराया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...