Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : शहर के बीच ब्रश फैक्ट्री में चल रही 'मौत' की...

Kanpur : शहर के बीच ब्रश फैक्ट्री में चल रही ‘मौत’ की फैक्ट्री, कर्नलगंज पुलिस ने किया भंडाफोड़

Kanpur। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शहर के व्यस्त इलाके में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी विनीत कुमार के नेतृत्व में कर्नलगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने पुरानी ब्रश फैक्ट्री के खंडहर में दबिश दी। पुलिस ने मौके से तीन शातिर अपराधियों—देशराज, मोहम्मद आकिब और चांदबाबू—को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि यह फैक्ट्री बस अड्डा चौकी के पास केसा के सामने चल रही थी। मौके पर 7 तैयार तमंचे, 3 अर्धनिर्मित तमंचे, विभिन्न बोर के कारतूस, इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, हाथ वाली ड्रिल, कटर, लोहे की निहायी, बाक, रेती, 42 स्प्रिंग, ट्रिगर, ड्रिल बिट, भट्टी, पंखा और इमरजेंसी लाइट सहित दर्जनों औजार बरामद किए गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला कि देशराज और मोहम्मद आकिब पहले से कई मामलों में वांछित हैं। तीनों के खिलाफ धारा 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

कर्नलगंज प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई टीम के सटीक इंटेलिजेंस और सतर्कता का परिणाम है। इस सफल ऑपरेशन में उप निरीक्षक रिंकू कुमार, सुरेश चंद्र, दिनेश मौर्य, अवनीश पांडेय और सर्विलांस टीम के सदस्य विनय कुमार, लवकुश मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी और लोकेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए इसे अपराध के खिलाफ ठोस संदेश बताया। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध हथियार बनाने वाले किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस ऐसे सभी ठिकानों पर लगातार निगरानी रखेगी।
यह गिरफ्तारी शहर में बढ़ते हथियार अपराध और कानून व्यवस्था के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...