मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Cricket Report: जडेजा का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त होने की ओर
खेल

Cricket Report: जडेजा का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त होने की ओर

Abhay Singh

चैंपियंस ट्रॉफी में भी जगह मिलने की संभावना नहीं

Cricket Report: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का क्रिकेट करियर समाप्त होने की ओर है।

एक समय जहां जडेजा आपनी अक्रामक बल्लेबाजी, कसी हुई फिल्डिंग और बेहतरीन गेंदबाजी के कारण टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते थे।

वहीं अब ये बात नहीं रही और उनका प्रदर्शन भी नीचे आने लगा है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित नहीं कर पाये।

ऐसे में जडेजा को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम में जगह शायद ही मिले। एक रिपोर्ट के अनुसार मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन अब एकदिवसीय विश्व कप 2027 की तैयारियों में लगे हैं।

ऐसे में उसी अनुसार टीम भी बनाएंगे। इसकी शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी से ही होने की संभावना है।

सफेद और लाल गेंद दोनो ही प्रारुपों में ही जडेजा का प्रदर्शन जिस प्रकार नीचे जा रहा है उससे भी टीम प्रबंधन उनके विकल्प देखना चाहेगा।

इसके अलावा उनकी उम्र भी 35 तक पहुंच गयी है। वहीं गंभीर हर प्रारुप में कोर टीम बनाना चाहते हैं जो लंबे समय तक खेल सके।

अभी तक उन्होंने लंबे प्रारूपों के साथ बहुत अधिक बदलाव नहीं किया है पर एकदिवसीय विश्व कप के लिए एक मजबूत टीम बनाने में वह लगे हैं।

ऐसे में वह उनकी जगह किसी नये खिलाड़ी को अवसर देना चाहेंगे। टीम के पास ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी , वाशिंगटन सुंदर जैसे नाम है।

पिछले साल जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा करने के बाद जडेजा को श्रीलंका में एकदिवसीचय सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।

ऐसे में अब टेस्ट क्रिकेट में भी टीम प्रबंधन उनसे आगे बढ़ कसता है।
दूसरी ओर अक्षर पटेल भी जडेजा के लिए एक बड़ी चुनौती है।

उन्हें जडेजा के विकल्प के रूप में तैयार किया गया है। वाशिंगटन सुंदर का स्पिनर ऑलराउंडर के रूप में उभरना भी एक बड़ी सकारात्मक बात है।

इसके कुलदीप यादव की फिटनेस पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम को उम्मीद है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए समय पर फिट हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *