Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलVisakhapatnam : अनिकेत सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

Visakhapatnam : अनिकेत सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

Visakhapatnam। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में 37 गेंदों पर ही 71 रन बना दिये। अनिकेत ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाये।

अनिकेत का इस सत्र में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले नंबर पर 2 मैचों में रिकॉर्ड 13 छक्के लगाकर निकोल्स पूरन बने हुए हैं। पूरन ओरेंज कैप की दौड़ में 145 रन बनाकर शामिल हैं।

वहीं दूसरे नंबर पर अनिकेत वर्मा है जिन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं। वहीं सूची में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर है जिन्होंने अब तक 9 छक्के लगाये हैं। अनिकेत ने राजस्थान के खिलाफ उन्होंने डेब्यू मैच की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया।

इसके बाद लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ मैच में चा छक्के लगाये। वहीं अब दिल्ली के खिलाफ छह छक्के लगाये। इस बल्लेबाज ने अब तक 137 रन बनाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 220 से भी ऊपर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...