Saturday, April 4, 2026
HomeखेलKanpur : प्रथम कास्को बैडमिंटन चैंपियनशिप : सिद्धि, शिनाया, आरल और अयान...

Kanpur : प्रथम कास्को बैडमिंटन चैंपियनशिप : सिद्धि, शिनाया, आरल और अयान ने दिखाई जीत की ताकत, फाइनल मुकाबले तय

Kanpur । प्रथम कास्को बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल राउंड में अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार स्मैश लगाकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को सभी वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए होगा।

शनिवार को अंडर-15 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में सान्विका ने आलिश्बा को 15-11, 15-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 वर्ग में आरल द्विवेदी ने वाकओवर से फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग में सिद्धि झा ने आराध्या यादव को 15-8, 12-15, 15-6 से तथा शिनाया ने निहारिका को 15-11 से 15-6 से शिकस्त दी। अंडर-13 वर्ग में आरल द्विवेदी ने वैष्णवी को 15-4, 15-3 से, आरना ने अस्मिता ने 15-9, 15-5 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-15 बालक वर्ग में पार्थ ने लव्यांश को 10-15, 15-10, 15-11 से पराजित किया। अंडर-13 बालक वर्ग में कार्तिक ने शान सिंह को 15-5, 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 बालक वर्ग में मो. यूसुफ ने आयुष कुमार को 15-12, 9-15, 15-11 से तथा ध्रुव ने श्रेष्ठ को 13-15, 16-14, 15-9 से हराया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में अयान गर्ग ने प्रखर मौर्य 13-15, 15-6, 15-9 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...