Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर की टीम ने लखनऊ को 8 विकेट से हराकर...

Kanpur : कानपुर की टीम ने लखनऊ को 8 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Kanpur। आवासीय क्रिकेट छात्रावास हेतु राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कानपुर की टीम ने लखनऊ को पराजित किया। लखनऊ को आठ विकेट से पराजित कर कानपुर टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। लीग के अन्य मुकाबलों में लखनऊ, अलीगढ़, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज की टीम ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

एचबीटीयू मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले खेलते हुए 16.3 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में छोटे लक्ष्य को कानपुर एकादश ने 10वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुरादाबाद के बाद लगातार दूसरी जीत हासिल की। मैच में तीन विकेट लेने वाले अनमोल श्रीवास्तव को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में गोरखपुर ने झांसी को 10 विकेट से रौंदा।

ग्रीन पार्क में हुए मुकाबले में झांसी के 61 रनों के छोटे लक्ष्य को गोरखपुर ने बिना किसी नुकसान के हासिल किया। मैच में तीन विकेट लेकर आर्यन मैन आफ द मैच बने। तीसरे मुकाबले में लखनऊ ने वापसी करते हुए मुरादाबाद को 10 विकेट की करारी शिकस्त दी। गेंदबाज अर्नेश चार विकेट लेकर मैन आफ द मैच बने। वहीं, अलीगढ़ ने कंबाइंड एकादश ए को 10 विकेट से, वाराणसी ने कंबाइंड एकादश बी को 11 रन से पराजित किया। इसी प्रकार कंबाइंड बी टीम ने गोंडा एकादश को चार विकेट से शिकस्त दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!