Thursday, February 5, 2026
Homeव्यापारNew Delhi : सोने और चांदी की कीमतों में मामूली राहत

New Delhi : सोने और चांदी की कीमतों में मामूली राहत

दिल्ली में 24 कैरेट घटकर 86,810 रुपये, चांदी 99,400 रुपये

New Delhi । सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को मामूली राहत देखने को मिली है। देशभर में सोने की कीमतें बीते हफ्ते बढ़ने के बाद अब थोड़ा नीचे आई हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर 86,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में यह 86,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि, बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,180 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इंदौर के सराफा बाजार में 8 फरवरी को चांदी में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी।

जिससे औसत भाव 95,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। 7 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही थी। सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति, ब्याज दरों में बदलाव, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...