मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›भारत›New Delhi : उत्तरकाशी में एक के बाद एक कई भूकंप
भारत

New Delhi : उत्तरकाशी में एक के बाद एक कई भूकंप

Akash Chaudhary

New Delhi । जनवरी के आखिरी हफ्ते से उत्तरकाशी में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। उत्तरकाशी में 24 जनवरी से कई बार भूकंप आया है और इन भूकंप की तीव्रता 2 से 3।5 मैग्नीट्यूड तक रही है। लगातार आ रहे भूकंप के बीच अफवाहों का दौर भी जारी है और भूकंप आने की झूठी खबर भी फैलाई जा रही है।

उत्तरकाशी में आ रहे इन भूकंप को साल 1991 में आई आपदा से भी जोड़ा जा रहा है, जब दो महीने तक उत्तरकाशी की धरती हिलती रही थी। तो जानते हैं अभी उत्तरकाशी में क्या हो रहा है और साथ ही जानते हैं साल 1991 में क्या हुआ था। उत्तरकाशी में 24 जनवरी यानी पिछले करीब 10 दिन से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

हालांकि, आखिरी बार शुक्रवार को भूकंप आया था, जो आठवां भूकंप था। इससे पहले 8 दिनों में 8 बार भूकंप आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *