Saturday, April 19, 2025
HomeभारतNew Delhi : वायनाड में प्रियंका गांधी की बड़ी जीत, राहुल की...

New Delhi : वायनाड में प्रियंका गांधी की बड़ी जीत, राहुल की जीत का रिकॉर्ड़ भी तोड़ा

New Delhi । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी के मुकाबले अच्छी खासी लीड लेती दिख रही हैं।प्रियंका गांधी को 6,22,338 वोट मिले हैं। प्रियंका ने 4,10ख,931 मतों से जीत दर्ज की है। सत्यन मोकेरी को मात्र 2 लाख 11 हजार 407 मत मिले हैं।

प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का 6 लाख से ज्यादा वोटों वाला रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाईं लेकिन जीत जरुर राहुल की जीत से बड़ी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी। उन्हें 6,47,445 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एनी राजा को 2,83,023 वोट मिले थे।

राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3,64,422 मतों के अंतर से हराया था। प्रियंका गांधी की बात करें तो उन्होंने अपना चुनावी अभियान बहुत मजबूती से चलाया था। प्रियंका ने 4,10ख,931 मतों से जीत दर्ज की है, जो राहुल से भी बड़ी जीत है। उपचुनाव में 62 फीसदी मतदान हुआ था। लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड सीट पर 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि वो 6 लाख के आंकड़े तक पहुंच पाएंगी ये फिलहाल कहना मुश्किल है।

https://parpanch.com/kanpur-dahi-bada-and-lmarti-were-offered-on-the-birth-anniversary-of-bhairav-baba-bhandara-was-organized-after-havan-puja/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...