Wednesday, January 14, 2026
HomeभारतNew Delhi : नेपाल के सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल...

New Delhi : नेपाल के सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक

New Delhi । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आज गुरुवार को सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगदेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। अशोक राज सिगदेल नेपाली सेना के प्रमुख हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में अशोक राज सिगदेल को उनकी सराहनीय सैन्य शक्ति और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

नेपाल के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगदेल 11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं। जनरल अशोक राज सिगदेल की यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग सुदृढ़ करना और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है। नेपाल के सेना प्रमुख ने 11 दिसंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

https://parpanch.com/bahraich-bloody-game-in-the-temple-of-education-when-the-teacher-stopped-the-student-from-using-his-mobile-the-student-attacked-him-with-a-knife/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...