Saturday, February 7, 2026
HomeभारतNew Delhi : पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये एक्साइज बढ़ी, लेकिन...

New Delhi : पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये एक्साइज बढ़ी, लेकिन आपकी जेब नहीं कटेगी

New Delhi । मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये का इजाफा किया है। मोदी सरकार ने भले ही पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। लेकिन इससे आपकी जेब नहीं कटेगी। सूत्रों के मुताबिक बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी का बोझ ऑयल कंपनियां उठाएगी।

मोदी सरकार ने बीते साल आम चुनाव से ठीक पहले 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी अब 13 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल पर यह ड्यूटी 10 प्रति लीटर हो गई है।

 

आदेश में नहीं बताया गया है कि इसका खुदरा कीमतों पर क्या असर होगा। लेकिन इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि खुदरा कीमतों में बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें गिर गई हैं। इसलिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती होनी चाहिए थी। बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी को उसी कटौती के बदले एडजस्ट होगा। नए रेट 8 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...