Mumbai । ज़ी5 ने अपनी आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ “शबद – रीत और रिवाज़” का ट्रेलर जारी किया। यह छह एपिसोड की भावनात्मक ड्रामा सीरीज़ है, जो पिता–पुत्र के रिश्ते की नाज़ुक भावनाओं, पीढ़ियों की अपेक्षाओं और अपनी अलग पहचान बनाने के साहस को दर्शाती है। रस्क मीडिया द्वारा निर्मित और अमीत गुप्ता के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ में मिहिर आहूजा और सुविंदर विक्की मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
इस सीरीज़ का प्रीमियर 6 फ़रवरी को, विशेष रूप से हिंदी ज़ी5 पर किया जाएगा।पंजाब की भावनात्मक पृष्ठभूमि पर आधारित शबद 16 वर्षीय घुप्पी सिंह की कहानी है, जो हकलाने की समस्या के साथ जीता है और ऐसे सपने देखता है जो उसके परिवार की गहरी परंपराओं से बिल्कुल अलग हैं। उसके पिता हरमिंदर सिंह, जो एक सम्मानित रागी गायक हैं और साथ ही कॉरपोरेट दुनिया से भी जुड़े हैं, चाहते हैं कि घुप्पी भक्ति संगीत की इस पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाए।


