Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलMumbai : मुंबई इंडियंस के कैंप पहुंचे ट्रेंट बोल्ट, कप्तान हार्दिक पांड्या...

Mumbai : मुंबई इंडियंस के कैंप पहुंचे ट्रेंट बोल्ट, कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा…सुपर हैं भाई सुपर  

Mumbai । आईपीएल 2025 के लिए आईपीएल टीमें जुटने लगी हैं। अलग-अलग देशों के खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी अपने कैंप में पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस के कैंप पहुंचे बोल्ट की मुलाकात कप्तान हार्दिक पांड्या से हुई।
इस दौरान दोनों दिग्गजों ने आपस में बातचीत की। गौरतलब है कि ट्रेंट बोल्ट को इस साल मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। इसके पहले ट्रेंट बोल्ट राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे।
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हार्दिक पांड्या अपने बेटे के साथ जिम में आते हैं। सामने ट्रेंट बोल्ट को देखकर उनके चेहरे पर खुशी के भाव आ जाते हैं। इसके बाद दोनों खिलाड़ी मिलते हैं और आपस में बात करते हैं। इस दौरान ट्रेंट कप्तान हार्दिक से अपनी फिटनेस को लेकर पूछते हैं। इसके जवाब में हार्दिक कहते हैं सुपर भाई सुपर।
बता दें कि ट्रेंट बोल्ट पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था। उनकी पहली टीम सनराइजर्स हैदराबाद थी। इसके बाद में 2017 में बोल्ट केकेआर के साथ चले गए। इसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस से जुड़े। वह साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे। हालांकि नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें खरीद लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...