Saturday, February 28, 2026
HomeखेलMumbai : सूर्यकुमार ने नया रिकॉर्ड बनाया, उथप्पा को पीछे छोड़ा

Mumbai : सूर्यकुमार ने नया रिकॉर्ड बनाया, उथप्पा को पीछे छोड़ा

Mumbai । मुम्बई इंडियंस के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान एक अहम उपलब्धि हासिल की है। सूर्या अब लगातार 11 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर एक पर पहूंच गये हैं। इसी के साथ ही सूर्या ने पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का रिकार्ड तोड़ा है।

 

उथप्पा ने 2014 आईपीएल में 10 बार यह रिकार्ड कायम किया था। सूर्यकुमार के बाद इस सूची में स्टीवन स्मिथ (2016-17) और विराट कोहली (2024-25) 9-9 बार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जबकि साई सुदर्शन (2023-24) भी 9 बार के साथ इस सूची में शामिल हैं।

सूर्यकुमार की इस उपलब्धि ने उनकी निरंतरता का पता चलता है। वह आईपीएल के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। सूर्यकुमार ने इस सत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

 

जिसमें उनकी बल्लेबाजी में स्थिरता और आक्रामकता दोनों ही नजर आयी है। उनकी पारी को संभालने और तेजी से रन बनाने की क्षमता से मुंबई इंडियंस को भी लाभ हुआ है और वह अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गयी है। सूर्या ने इस सत्र में सबसे अधिक 475 रन बनाये हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...