Friday, March 6, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव के पिता का निधन

Mumbai : मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव के पिता का निधन

Mumbai । बॉलीवुड से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही हैं। मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव के पिता अब दुनिया में नहीं रहे। उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। दो दिन पहले ही राजपाल को पाकिस्तान से धमकी मिली थी, अब पिता के निधन से वे बुरी तरह टूट गए हैं।

बताया जा रहा है कि नौरंग यादव उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। दो दिन पहले ही उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। पिता की खबर सुन राजपाल एक दिन पहले ही थाईलैंड से दिल्ली लौटे थे। राजपाल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके पिता का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले में ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...