मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›मनोरंजन›Mumbai : इमरजेंसी 17 जनवरी को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
मनोरंजन

Mumbai : इमरजेंसी 17 जनवरी को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Akash Chaudharyअपडेट: January 11, 2025

Mumbai । बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशिका कंगना रनौत है। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया, जो 1.50 मिनट का है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

यह फिल्म पहले 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे रोक दिया गया था। सेंसर बोर्ड के सुझावों के बाद फिल्म में कुछ संशोधन किए गए, जिसके बाद उसे सेंसर सर्टिफिकेट मिला। ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में कंगना का इंदिरा गांधी के रूप में प्रदर्शन शानदार नजर आ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत एक ताकतवर डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है।

माननीय प्रधानमंत्रीजी जैसा कि हम सब देख रहे हैं कि आप कुर्सी नहीं एक शेर पर सवार हैं, जिसकी दहाड़ और हुंकार पूरे विश्व में गूंजती है। इसके बाद एक और डायलॉग है, “इमरजेंसी घोषित करने के लिए पूरी कैबिनेट की सहमति आवश्यक होती है इंदिरा जी.. मैं ही कैबिनेट हूं राष्ट्रपति जी।” ट्रेलर में एक और प्रभावशाली डायलॉग है, इंदिरा इज इंडिया, जो फिल्म के भावनात्मक और ऐतिहासिक पहलू को उजागर करता है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 1975, आपातकाल-भारतीय इतिहास का एक निर्णायक अध्याय।

इंदिरा: भारत की सबसे पॉवरफुल वुमन। उनकी महत्वाकांक्षा ने देश को बदला, लेकिन उनके #आपातकाल ने इसे अराजकता में डुबो दिया। यह फिल्म जी स्टूडियो और मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनी है, और कंगना ही इसके निर्माता और निर्देशक हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक जैसे अभिनेता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इमरजेंसी की रिलीज डेट पहले चार बार टाली गई थी। फिल्म में कुछ विवादित सीन को सिख संगठनों के विरोध के बाद हटाने का आदेश दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *