Monday, March 2, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : एंजेल को मिली जान से मारने की धमकी

Mumbai : एंजेल को मिली जान से मारने की धमकी

Mumbai । अभिनेत्री एंजेल राय को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एंजेल राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक शख्स लगातार उन्हें धमकी भरे ईमेल और अश्लील संदेश भेज रहा था। आरोपी, जो खुद को राकेश चंद्र पटेल और बिहार के नालंदा का निवासी बताता है, उन्हें जिंदा जलाने और सिर काटने जैसी भयानक धमकियां दे रहा था।

पहले उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब उनकी वेब सीरीज घोटाला का ट्रेलर लॉन्च हुआ, तो यह व्यक्ति और भी आक्रामक हो गया। अभिनेत्री ने कहा, मैं दो साल तक चुप रही, लेकिन अब मुझे लग रहा है कि इस पर कड़ा कदम उठाना जरूरी है। इसलिए मैंने एफआईआर दर्ज करवाई है और चाहती हूं कि आरोपी को कड़ी सजा मिले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है।

वरुण और पूजा पहुंचे ऋषिकेश

#mumbai
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में दोनों कलाकार उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर गंगा आरती में भाग लिया और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।

वरुण और पूजा ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर पूजा-अर्चना की और स्वामी चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में पर्यावरण और सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस दौरान दोनों कलाकारों ने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। वरुण धवन ने इस मौके पर कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं यहां बैठकर प्रकृति संरक्षण पर बात कर रहा हूं। ‘प्रकृति है तो प्रगति है’ और हमें पेड़-पौधों और वन्यजीवों को बचाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।

वहीं, पूजा हेगडेे ने भी गंगा आरती की ऊर्जा को अद्भुत बताते हुए कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती का पौधारोपण संकल्प समाज के लिए प्रेरणादायक है। दोनों सितारों के इस आध्यात्मिक सफर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

क्लीन चिट के बाद रिया पहला रिएक्शन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि सुशांत की आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

इसके साथ ही जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है। लगभग चार साल तक चली विस्तृत जांच के बाद सीबीआई को ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था।

रिपोर्ट सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ गाना सैटिस्फाइड जोड़ा, जिसे उनके फैंस ने एक खास संदेश के रूप में देखा। इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दी, तो कुछ ने सवाल भी उठाए।

सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी, जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया था। सीबीआई की रिपोर्ट के बाद अब इस केस को लेकर विवाद थमने की संभावना जताई जा रही है।

उर्वशी ने बांटी जलेबी

#mumbai

 

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित 251 अनाथ लड़कियों की शादी के समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान वह जलेबी बांटती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सभी को मिठाई परोसती दिखीं। इस अवसर पर उन्होंने हरे रंग का एथनिक परिधान और मैचिंग इयररिंग्स पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, भगवान आपके सभी सपने पूरे करें और हर पल को खुशियों से भर दें।

वीडियो के बैकग्राउंड में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अग्निपथ’ का मशहूर गाना ‘अभी मुझ में कहीं’ जोड़ा गया, जिसने इस खास पल को और भी भावनात्मक बना दिया। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी के इस नेक काम की सराहना कर रहे हैं और उनके विनम्र स्वभाव की खूब तारीफ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...