Tuesday, April 14, 2026
Homeव्यापारMumbai : अमेजन पे ने लॉन्च की इम्पॉसिबल ट्रैवल डील्स

Mumbai : अमेजन पे ने लॉन्च की इम्पॉसिबल ट्रैवल डील्स

Mumbai । अमेजन पे ने अपने प्रमुख इम्पॉसिबल ट्रैवल डील्स फेस्टिवल की घोषणा की जो 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक ग्राहकों को फ्लाइट और होटल बुकिंग पर बड़ी बचत प्रदान करेगा तीन सप्ताह का यह आयोजन यात्रियों को फ्लाइट्स पर 20प्रतिशत तक और होटलों पर 60प्रतिशत तक की छूट दे रहा है।

ग्राहक दिल्ली-लंदन 16,999, चेन्नई-सिंगापुर 6,999, मुंबई-दुबई 8,999 जैसे लोकप्रिय रूट्स पर लिमिटेड-टाइम ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही इस साल के सबसे कम दामों पर थाईलैंड 6,599 और बाली 10,999 जैसे ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन भी शामिल हैं। घरेलू रूट्स में दिल्ली 3,099 से, गोवा 2,999 से और बेंगलुरू 2,199 से फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।

अमेजन पे के सीईओ विकास बंसल ने कहा ट्रैवल कैटेगरी ने 2024-2025 के बीच 30प्रतिशत से अधिक साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की है, जिसका श्रेय ग्राहक विश्वास बनाने पर हमारे फोकस और डिजिटल पेमेंट्स को अधिक रिवॉर्डिंग बनाने की प्रतिबद्धता को जाता है। इम्पॉसिबल ट्रैवल डील्स के साथ, हम भारतीय परिवारों के छुट्टियों की योजना बनाने के तरीके को बदल रहे हैं, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्राओं पर बेहतरीन बचत प्रदान कर रहे हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!