Monday, March 23, 2026
HomeखेलMumbai : अक्षर को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान,

Mumbai : अक्षर को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान,

केएल राहुल का पोस्ट बधाई बापू, आपके साथ हूं 
फ्रेंचाइजी के मालिकों और सहयोगी स्टाफ का जताया आभार 
Mumbai । दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए कप्तान बना दिया। अक्षर पटेल लंबे समय से फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। वे 2019 में टीम से जुड़े थे और अब आईपीएल 2025 के लिए टीम के नए कप्तान बने हैं। उन्होंने केएल राहुल को कैप्टेंसी की रेस में पीछे छोड़ा, जिन्हें कप्तानी के लिए ऑफर मिला था।
राहुल को बीते साल मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम से जोड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अक्षर को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 82 मैचों में दिल्ली के लिए अक्षर ने 976 रन बनाए हैं और 62 विकेट झटके हैं।
अक्षर को टीम की कमान मिलने पर राहुल ने लिखा, बधाई बापू (अक्षर पटेल), आगे के सफर के लिए आपको शुभकामनाएं और हमेशा आपके साथ हूं।
अक्षर के पास आईपीएल कैप्टेंसी का अनुभव कम है लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में गुजरात का नेतृत्व किया है। उन्होंने साल की शुरुआत में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान की भूमिका निभाई थी। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में भी उन्होंने बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाई थी। अक्षर ने पांच विकेट लेने के साथ 109 रन बनाए थे।
अक्षर ने कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं फ्रेंचाइजी के मालिकों और सहयोगी स्टाफ का मुझ पर विश्वास जताने के लिए बहुत आभारी हूं। दिल्ली की टीम में राहुल, कुलदीप यादव, फाफ डु प्लेसी और मिशेल स्टार्क जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और यह देखना होगा कि अक्षर अपने इन खिलाड़ियों से किस तरह से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...