Sunday, June 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 4 बजे घोषित, पारदर्शिता व समयबद्धता...

Lucknow : यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 4 बजे घोषित, पारदर्शिता व समयबद्धता में नया मानक

50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म, वेबसाइट व डिजिलॉकर पर मिलेगा परिणाम

Lucknow । माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे घोषित करेगा। परिणाम परिषद मुख्यालय प्रयागराज से जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल पर आसानी से देख सकेंगे।

इससे छात्रों को घर बैठे ही त्वरित और सुविधाजनक तरीके से परिणाम प्राप्त होगा।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 8033 केंद्रों पर आयोजित की गईं। कुल 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें हाईस्कूल के करीब 26.02 लाख और इंटरमीडिएट के लगभग 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई थी।

परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य भी रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। 254 केंद्रों पर करीब 2.75 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मात्र 15 कार्यदिवसों में पूरी कर ली गई। मूल्यांकन की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी प्रधानाचार्यों और प्रवक्ताओं को अंकेक्षक बनाया गया।

प्रदेश सरकार ने परीक्षा से लेकर परिणाम तक पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया है। इसके चलते इस वर्ष भी यूपी बोर्ड ने परिणाम घोषित करने में नया मानक स्थापित किया है।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी अपने अंकों से संतुष्ट न हो, तो उसे स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों का मनोबल बनाए रखें और सकारात्मक वातावरण दें।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...