Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : सीएम योगी के निर्देश पर चला त्वरित रेस्क्यू अभियान, टंकी...

Lucknow : सीएम योगी के निर्देश पर चला त्वरित रेस्क्यू अभियान, टंकी हादसे में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

,टंकी हादसे में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

हेलीकॉप्टर से हुआ एयरलिफ्ट, दलदली जमीन और टूटी सीढ़ी बनी बड़ी चुनौती

Lucknow ।  सिद्धार्थनगर के नवगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलसड़ तप्पा थरौली में पानी की टंकी पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। रील बनाने के दौरान टंकी पर चढ़े पांच बच्चों में से सीढ़ी टूटने से तीन बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए। दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंस गए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल सक्रिय हुआ प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को फंसे बच्चों को सुरक्षित निकालने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गया।

हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू
जिलाधिकारी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए राहत आयुक्त से हेलीकॉप्टर की मांग की, जिसे तुरंत मंजूरी मिल गई। गोरखपुर से भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

मुश्किल हालात में चला राहत अभियान
टंकी के आसपास जलभराव के कारण जमीन पूरी तरह दलदली हो गई थी, जिससे जेसीबी और क्रेन का उपयोग संभव नहीं हो सका। ऊंचाई और टूटी सीढ़ी के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, बावजूद इसके अभियान लगातार जारी रहा।

एयरफोर्स ने दोनों बच्चों को सुरक्षित उतारा
वायुसेना की टीम ने बेहद सावधानी के साथ टंकी पर फंसे दोनों बच्चों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्रशासनिक अधिकारियों और राहत दलों के समन्वित प्रयास से यह रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...