Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: जनता दर्शन में सीएम योगी का संदेश: शिक्षा से सशक्त भारत,...

Lucknow: जनता दर्शन में सीएम योगी का संदेश: शिक्षा से सशक्त भारत, युवाओं को मेहनत का मंत्र

Lucknow । योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, रोजगार और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
जनता दर्शन में कई अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

#lucknow

कुछ मामलों में बच्चों का स्कूल में दाखिला न होने पर उन्होंने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब बच्चों को बेहतर वातावरण, प्रशिक्षित शिक्षक और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

साथ ही सरकार की ओर से ड्रेस, किताबें, जूते-मोजे और अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता भी सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित बच्चा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

इस दौरान युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से रोजगार के विषय में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत लगातार भर्तियां कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और आने वाले समय में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की सलाह दी और कहा कि किसी प्रकार की सिफारिश की जरूरत नहीं है।

योग्यता के आधार पर ही चयन सुनिश्चित होगा।
जनता दर्शन में अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व, प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर ऐसे मामलों की गहन जांच करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि पीड़ितों को संतुष्ट किया जाए और कार्रवाई की जानकारी शासन को दी जाए।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार जनहित के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर उचित शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!