Sunday, August 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : मुख्यमंत्री ने विधानभवन में अनेक कार्यों का किया शुभारंभ

Lucknow : मुख्यमंत्री ने विधानभवन में अनेक कार्यों का किया शुभारंभ

सीएम योगी ने विधान परिषद् की डिजिटल लाइब्रेरी, विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने मुख्य भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर तथा विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का किया शुभारंभ

Lucknow ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक से पहले रविवार को विधान भवन में अनेक विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य, विधान भवन भूतल स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके पश्चात विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो समेत अनेक कार्यों का भी शुभारंभ किया।

#lucknow

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर जैसे बने मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास व विरासत को संजोती धार्मिक तस्वीरों को देखा। यूपी की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य आदि की झलक भी देखी। उन्होंने पॉडकास्ट स्टूडियो का अवलोकन किया। सदन के भीतर जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं आदि का भी जायजा लिया।

इसके पहले विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...