Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसए में योग मैराथन स्वस्थ्य समाज का दिया संदेश

Kanpur : सीएसए में योग मैराथन स्वस्थ्य समाज का दिया संदेश

Kanpur ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 *एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग के अवसर पर प्रातः 6:30 बजे से 8:30 बजे तक समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने के लिए एक ऊर्जावान योग मैराथन स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय में विकसित की गई योग वाटिका से अटल घाट गंगा बैराज तक किया गया।

#kanpur

इस कार्यक्रम को कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 400 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।यह योग मैराथन दौड़ चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से अटल घाट गंगा बैराज तक हुई।

 

 

 

 

तत्पश्चात अटल घाट पर सभी छात्र छात्राओं तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने राहुल योगाचार्य के नेतृत्व में योग क्रियाएं की।कार्यक्रम डॉक्टर मुनीश कुमार अधिष्ठाता छात्र कल्याण के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉक्टर सी एल मौर्य, डॉक्टर कौशल कुमार,डॉक्टर सीमा सोनकर, डॉक्टर एकता शर्मा, डॉक्टर सर्वेश कुमार,डॉ अजय कुमार सिंह ,डॉक्टर विनीता सिंह, डॉक्टर संघमित्रा महापात्र,डॉ रश्मि सिंह,डॉक्टर रितु पांडे एवं योग शिक्षक डॉ राजेंद्र प्रकाश वर्मा व श्रीमती प्रेरणा अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...