Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलKanpur : यशराज की कातिलाना गेंदबाजी, क्रिक आईटी की शानदार जीत

Kanpur : यशराज की कातिलाना गेंदबाजी, क्रिक आईटी की शानदार जीत

Kanpur । प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला गीता देवी क्रिकेट मैदान में खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिक आइटी एकादश ने 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। इसमें अथर्व ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई अंक तक स्कोर को नहीं पहुंचा सके। फ्रेंड्स के गेंदबाज प्रफुल्ल और अविराज ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स एकादश 20 ओवर में नौ विकेट पर 68 रन ही बना सकी। ओमेंद्र 29 के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया और टीम को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में यशराज ने चार ओवर में सात रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। इसके लिए यशराज को मैन आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...