Wednesday, May 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 19 नई हाईटेक...

Kanpur : कानपुर पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 19 नई हाईटेक इनोवा, रिस्पॉन्स टाइम होगा और तेज

नई गाड़ियों से बढ़ेगी गश्त की रफ्तार, संवेदनशील इलाकों में होगी तैनाती,जीपीएस और आधुनिक उपकरणों से लैस वाहन, कंट्रोल रूम से होगी रियल टाइम निगरानी

 

 

Kanpur । शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट ने अहम पहल की है। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने डायल 112 सेवा के लिए 19 नई हाईटेक इनोवा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन नई गाड़ियों के शामिल होने के साथ ही कमिश्नरेट में डायल 112 के तहत संचालित इनोवा वाहनों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। पुलिस विभाग के अनुसार, इन वाहनों को शहर के संवेदनशील और घनी आबादी वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर आम लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आपात स्थिति में डायल 112 नागरिकों के लिए पहली प्रतिक्रिया प्रणाली है और रिस्पॉन्स टाइम को कम करना प्राथमिकता है। नई गाड़ियों के शामिल होने से घटनास्थल तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा, जिससे अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को समय पर मदद मिल सकेगी।
सभी नई इनोवा कारें अत्याधुनिक संचार उपकरणों और जीपीएस सिस्टम से लैस हैं, जिससे कंट्रोल रूम से उनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इससे गश्त व्यवस्था में भी तेजी आएगी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

अधिकारियों का कहना है कि नए वाहनों के आने से पुरानी गाड़ियों पर दबाव कम होगा और पुलिस बल की कार्यक्षमता में सुधार होगा। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...