Tuesday, May 19, 2026
HomeखेलKanpur :उत्कर्ष के कहर से सिटी क्लब ढेर, ग्लोरी क्लब की शानदार...

Kanpur :उत्कर्ष के कहर से सिटी क्लब ढेर, ग्लोरी क्लब की शानदार जीत

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में उत्कर्ष की घातक गेंदबाजी से ग्लोरी क्लब ने सिटी क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में वंडर्स क्लब ने आदर्श क्लब को पांच विकेट से हराया।
पनकी ​स्थित राम लखन भट्ट मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में सिटी क्लब की पूरी टीम उत्कर्ष की घातक गेंदबाजी के आगे 19.2 ओवर में मात्र 58 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से सर्वा​धिक 33 रन की पारी युवराज गौतम ने खेली, तो पांच ​खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खुल पाए।

जबकि गेंदबाजी में ग्लोरी क्लब की ओर से उत्कर्ष ने पांच, आदित्य ने तीन, राजन यादव और विराट गुप्ता ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिटी क्लब की टीम ने 4.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अ​भिषेक गौड़ ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिटी क्लब की ओर से शशांक और उत्कर्ष ने एक-एक विकेट लिया। श्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए उत्कर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में आदर्श क्लब ने 28.3 ओवर में 162 रन बनाए। टीम से देवेश तिवारी ने 32 रन, मनीष यादव ने 25 रन, राज कुशवाहा ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वंडर्स क्लब से राही प्रताप सिंह ने चार, सूरज यादव ने दो, रंजीत, यश यादव, हिमेंद्र व शाहूल ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वंडर्स क्लब ने 29.1 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में निलेश कौल ने 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी व मो. उबैद ने 43 व शाहूल वर्मा ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदर्श क्लब की ओर से आलोक सिंह ने दो, नि​खिल यादव और देवेश तिवारी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। चार विकेट लेने वाले राही प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...