Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : दलीप ट्रॉफी में यश ठाकुर लेंगे कुलदीप यादव की जगह

Kanpur : दलीप ट्रॉफी में यश ठाकुर लेंगे कुलदीप यादव की जगह

Kanpur । दलीप ट्रॉफी में नार्थ इस्ट जोन के खिलाफ ड्रॉ मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर सेंट्रल जोन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जहां उसका सामना चार सितम्बर से वेस्ट जोन के खिलाफ बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सीओई ग्राउंड-2 में खेला जायेगा। इस मुकाबले से पहले सेंट्रल जोन टीम में शामिल कुलदीप यादव के स्थान पर यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं पहले मैच में तबियत खराब होने के कारण टीम से बाहर रहे कप्तान ध्रुव जुरेल सेमीफाइनल में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके स्थान पर रेलवे के उपेंद्रयादव को रखा गया है। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम के खिलाफ चार सितम्बर से दुबई में एकत्रित होंगे।

भारतीय टीम में शामिल कुलदीप यादव दलीप ट्राफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके स्थान पर विदर्भ के तेज गेंदबाज युश ठाकुर को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि चाइनामैन कुलदीप ने नार्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले गये मुकाबले में कोई भी विकेट हासिल नहीं कर पाये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...