Thursday, April 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : जॉब इंटरव्यू के नाम पर युवती से लूट, कार्रवाई में...

Kanpur : जॉब इंटरव्यू के नाम पर युवती से लूट, कार्रवाई में देरी पर पुलिस घिरी

कानपुर के चकेरी क्षेत्र में जॉब इंटरव्यू के बहाने युवती को होटल बुलाकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्याम नगर स्थित होटल मेरी गोल्ड में हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

Kanpur । शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब नौकरी के बहाने बुलाकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। थाना चकेरी क्षेत्र के श्याम नगर स्थित होटल मेरी गोल्ड इन में मंगलवार को एक युवती के साथ हुई लूट की घटना ने तूल पकड़ लिया है।

पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत में उसने बताया कि उसे जॉब इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाया गया था। वहां मौजूद आरोपी ने अचानक उसकी आंखों में सफेद पाउडर डाल दिया, जिससे वह कुछ देख नहीं सकी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसकी ज्वैलरी और नकदी लूटकर फरार हो गया।

घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस जानबूझकर ढिलाई बरत रही है और आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उसने पुलिस और आरोपियों के बीच मिलीभगत की भी आशंका जताई है।

गौरतलब है कि घटना के दिन एडीसीपी अंजली विश्कर्मा  ने बताया था कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध आरोपी कैद हुआ है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से पुलिस के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।दिनदहाड़े होटल जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात और उसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठते सवालों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस आयुक्त कार्यालय तक मामला पहुंचने के बाद पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...