Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : आईएएस बनने का झांसा देकर युवती से 71 लाख की...

Kanpur : आईएएस बनने का झांसा देकर युवती से 71 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

शादी का सपना दिखाकर लूट ली जिंदगी भर की जमा पूंजी

Kanpur । आईएएस में चयन का झांसा देकर एक युवती से 71 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का वादा कर आरोपी ने पहले भरोसा जीता और फिर नकद रकम व कीमती जेवरात हड़प लिए। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में चकेरी निवासी आरोपी नीतेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता कल्याणपुर क्षेत्र की निवासी है और एक मीडिया संस्थान में कार्यरत है। उसके पिता नगर निगम में लिपिक हैं, जबकि मां का पहले ही निधन हो चुका है। घर की जमा पूंजी और जेवरात की जिम्मेदारी पीड़िता के पास ही थी। इसी भरोसे का आरोपी ने फायदा उठाया।

बैंक अधिकारी से आईएएस बनने तक का झूठा सफर

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात शुक्लागंज निवासी दिवाकर मिश्रा उर्फ सत्यम के जरिए चकेरी निवासी नीतेश पांडेय से हुई थी। शुरुआत में आरोपी ने खुद को सरकारी बैंक का फील्ड अधिकारी बताया। कुछ समय बाद उसने खुद को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बताया और फिर आईएएस में चयनित होने का दावा करने लगा।

भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने सरकारी विभाग की वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी ई-मेल आईडी से नकली नियुक्ति पत्र और दस्तावेज भेजे।आरोपी ने कहा कि आईएएस प्रशिक्षण पूरा होते ही वह पीड़िता से शादी करेगा। इस झांसे में आकर युवती ने उस पर पूरी तरह विश्वास कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने पहले 26 लाख 50 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद अलग-अलग बहानों से करीब 45 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर भी हड़प लिए। इस तरह कुल ठगी की रकम लगभग 71 लाख रुपये तक पहुंच गई।

पैसे मांगे तो दी जान से मारने की धमकी
कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदलने लगा और वह पीड़िता से दूरी बनाने लगा। जब युवती को शक हुआ और उसने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी ने फर्जी चेक देकर टालमटोल शुरू कर दी। आरोप है कि दबाव बढ़ने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने, निजी तस्वीरें वायरल करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

14 अक्टूबर 2025 को पीड़िता जब दिवाकर मिश्रा के घर पहुंची तो वहां मौजूद आरोपी ने चाकू दिखाकर गाली-गलौज की और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ठगी में इस्तेमाल किए गए फर्जी दस्तावेजों, ई-मेल आईडी और बैंक लेनदेन की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में और भी ठगी के मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...