Wednesday, March 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : वांछित अभियुक्त दबोचा, शिवराजपुर पुलिस की सटीक कार्रवाई

Kanpur : वांछित अभियुक्त दबोचा, शिवराजपुर पुलिस की सटीक कार्रवाई

Kanpur । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की शिवराजपुर थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने काफी समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की चर्चा रही।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पश्चिम जोन के अधिकारियों की निगरानी में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 4 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए ग्राम रतनपुर निवासी नरेश पुत्र छोटेलाल (उम्र करीब 62 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 45/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉकसो एक्ट में मामला दर्ज था और वह पुलिस से बचता फिर रहा था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में म0उ0नि0 साधना कुमारी और उ0नि0 हिमांशु सिंह की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय माती, कानपुर देहात भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...