Thursday, March 12, 2026
HomeखेलKanpur : सीआईएससीई शतरंज प्रतियोगिता में वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर और सीलिंग हाउस...

Kanpur : सीआईएससीई शतरंज प्रतियोगिता में वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर और सीलिंग हाउस का जलवा

Kanpur । डॉ० वी स्व एजू सेंटर ”अवधपुरी ” के तत्वावधान में नॉर्थ जोन ” सीआईएससीई ” शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को स्कूल परिसर में हुई। प्रतियोगिता में कानपुर नार्थ जोन के 11 स्कूल के 159 खिलाड़ी ने तीन ग्रुप 14 वर्ष से कम , 17 वर्ष से कम व 19 वर्ष से काम आयु वर्ग में भाग लिया । प्रतियोगिता में कुल 5 राउंड के मुकाबले खेले गए ।

#kanpur

प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी जुलाई माह के अंत में होने वाली रीजनल ” सीआईएससीई ” प्रतियोगिता में कानपुर नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, आब्जर्वर व प्रधानाचार्या महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर ” इंद्रपुरी जसदीप भट्टी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
#kanpur
इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य निलाक्षी बेरा्, चीफ आर्बिटर हरीश रस्तोगी, सहायक कमल खेमानी, कुसुम शर्मा, अनिल बाजपेई, क्रीड़ा अधीक्षक सत्येंद्र सिंह, क्रीड़ा अध्यापिका सुरभि आदि मौजूद रहीें। प्रतियोगिता के परिणाम व चयनित खिलाड़ियों के नाम :-
टीम चैंपियनशिप ( बालक ) 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर प्रथम, शीलिंग हाउस द्वितीय और मैथाडिस्ट तृतीय रहा। तो बालिका वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल प्रथम, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर द्वितीय और मैथाडिस्ट स्कूल तृतीय रहा।
17 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक में डॉ. वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर प्रथम, शीलिंग हाउस द्वितीय और मैथाडिस्ट तृतीय रहा। तो बालिका वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर प्रथम, शीलिंग हाउस स्कूल द्वितीय व कात्यान स्कूल तृतीय रहा। वहीं, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक में मैथाडिस्ट हाई स्कूल प्रथम, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर द्वितीय व शीलिंग हाउस स्कूल तृतीय रहा। तो बालिका वर्ग में डॉॅ. वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर प्रथम, शीलिंग हाउस द्वितीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...